फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने लगाई फांसी

Sat, 14 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Bureau
विज्ञापन
कस्बे के दूध डेयरी रोड निवासी एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के बांकी गांव निवासी सुरेंद्र (30) कस्बे के दूध डेयरी रोड में निजी मकान में रहता था। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिस पर पत्नी उससे झगड़कर मायके चली गई। इससे परेशान सुरेंद्र ने बुधवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार  शाम हुई, जब ससुराल वाले उससे मिलने आए। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि शव करीब 12 घंटे से ज्यादा समय तक लटका रहा। पता चला है कि ट्रैक्टर के विवाद को लेकर उसका साढ़ू से विवाद भी हुआ था। इस विवाद के बाद पत्नी को लेकर कस्बे वाले मकान में आया था। लेकिन पत्नी से मारपीट करने पर वह मायके नारायनपुर चली गई थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें