फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव लेटर देते पुलिस ने एक मनचले को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। त्योहार पर महिलाओं संग छींटाकशी, छेड़खानी की घटनाएं रोकने के लिए शनिवार को एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। स्कूल, कालेज के आसपास चेकिंग की गई। संदिग्ध बाइक सवारों को पकड़ा गया। शोहदों का शांति भंग में चालान किया गया। कई युवकों को चेतावनी देकर जाने दिया गया।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक राहुल राज के निर्देश पर सारे थाना क्षेत्रों की पुलिस ने दोपहर 12 बजे से अभियान चलाया। पश्चिमी अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और पूर्वी अपर पुलिस अधीक्षक पूजा यादव क्षेत्र में निकले। शहर के आईटीआई, ज्वालागंज, चौक इलाके में सीओ सिटी केडी मिश्रा, कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने एंटी रोमियो दल के दल


के साथ धरपकड़ की। आईटीआई रोड पर एक मनचले को लव लेटर देते पकड़ा गया। एक युवक को लड़की को मोबाइल नंबर देते पकड़ा गया। बीस युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। चार बाइकें सीज की गई। महिला थानाध्यक्ष जेएन पांडेय व टीम के साथ कालेज आने जाने वाली छात्राओं को रोक कर जागरूक किया। गाजीपुर,
विज्ञापन



असोथर, हुसैनगंज, मलवां, कल्यानपुर, थरियांव, खागा, औंग, जहानाबाद, बकेवर, बिंदकी, जाफरगंज, चांदपुर, धाता, खखरेरू थानेदारों ने क्षेत्रों में राहगीर महिलाओं के साथ अभद्रता, छींटाकशी करने वालों को चेतावनी दी गई। किशनपुर प्रतिनिधि ने बताया कि मुख्य बाजार, सर्वोदय इंटर कालेज और कन्या जूनियर हाईस्कूल, जागेश्वर सिंह मनमोहन सिंह डिग्री कालेज के पास पुलिस दस्ता घूमा। दुकानों में महिला सिपाहियों ने घरेलू कपड़ों में खरीदारी कर, वाहनों के इंतजार में खड़े होकर मनचलों की तलाश की। कुछ पकड़ में आए तो उन्हें नाम-पता नोट कर हिदायत के साथ छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


फोटो संख्या एवं परिचय
7- आईटीआई रोड पर चेकिंग करते सीओ, कोतवाल

शोहदों की धरपकड़ को निकली पुलिस
लव लेटर देते मनचले को दबोचा, छींटाकशी करते दो युवक पकड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें