फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुल्लू पंप के करंट से पॉलिटेक्निक छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। पालीटेक्निक छात्रा टुल्लू पंप में रबड़ लगाते समय करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन


कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के खजुवा कस्बे के उत्तम गली निवासी गोविंद प्रसाद विश्वकर्मा की बेटी निहारिका (20) बकेवर थाना क्षेत्र अलमापुर के पास एक पालीटेक्निक संस्थान में इलेक्ट्रिक ट्रेड की प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

शुक्रवार शाम वह घर के बाहर लगे टुल्लू पंप में रबड़ लगाकर पानी भरने गई थी। टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आ गई। शोर मचाने पर परिजन उसकी ओर दौड़े और किसी तरह उसको करंट से दूर किया। तब तक छात्रा की हालत नाजुक हो चुकी थी। आननफानन में परिजनों ने निजी वाहन से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रो-रो कर बेहाल दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालीटेक्निक छात्रा की करंट से मौत
- टुल्लू पंप में रबड़ा लगाते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें