फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई सेमेस्टर परीक्षा की कापियां जब्त, जांच कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी आसपास के लिए --------------
विज्ञापन


फोटो 36 - ठा.युगराज सिंह लॉ कॉलेज के परीक्षा कक्ष का निरीक्षण करते एडीएम जे.पी. गुप्ता

आईटीआई सेमेस्टर परीक्षा की कापियां जब्त
- नकल के रैकेट चलने की आशंका पर हुई कार्रवाई
- कोषागार में जमा कराया गया जब्त कापियों का बंडल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। आईटीआई सेमेस्टर परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को बिना कुछ लिखे पास कराने के खेल का शक होने पर शुक्रवार को कापियां जब्त कर ली गईं। साथ ही डीएम ने जांच कमेटी गठित कर दी है।
हुआ यूं कि परीक्षार्थी प्रश्नों के जवाब लिखने की बजाय बैठे रहते थे। बाद में ओएमआर शीट पर सवालों के सही जवाबों में टिक लगा दिया जाता था। इसकी शिकायत जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह से की गई । शुक्रवार को उन्होंने एडीएम जेपी गुप्ता और तहसीलदार विदुषी सिंह को भेजकर परीक्षा केंद्रों की पड़ताल कराई। परीक्षा केंद्र पहुंचे दोनों अधिकारियों को ठीक वही होता मिला, जिसकी शिकायत मिली थी। परीक्षार्थी अपनी खाली कॉपी लिए बैठे थे। किसी ने एक भी प्रश्न हल नहीं किया था। लिहाजा परीक्षा की शुचिता दागी देखकर सारी कापियों का जब्त कर लिया गया। बता दें कि 1100 आईटीआई छात्र-छात्राओं की सेमेस्टर परीक्षा शहर के चार महाविद्यालयों में गो रही हैं। परीक्षाएं 30 जनवरी से शुरू हैं और पांच फरवरी तक चलेंगी। शांतिनगर स्थित डॉ. निवेदिता सिंह महिला डिग्री कॉलेज, ठा. युगराज ङ्क्षसह लॉ कॉलेज, ठा. युगराज सिंह महाविद्यालय और महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यह सेमेस्टर परीक्षाएं प्रथम और द्वितीय पाली में चल रही हैं।
विज्ञापन

युगराज सिंह महाविद्यालय पहुंचे में प्रथम पाली की परीक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम जेपी गुप्ता ने बताया कि किसी छात्र ने कॉपी में कुछ नहीं लिखा था। उन्होंने ने बताया कि सारे प्रश्न वैकल्पिक थे, इसलिए बाद में टिक लगाकर कापियों में सवालों के जवाब भरे जा सकते थे। लिहाजा सभी कॉपियां कोषागार में जमा कराने के आदेश दिए। 30 जनवरी से अब तक की सभी परीक्षाओं की दोनो पालियों की कापियां कोषागार में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। आईटीआई प्रधानाचार्य प्रदीप अग्रिहोत्री ने बताया कि कापियों के पंद्रह बंडल कोषागार में जमा करा दिए गए हैं। एडीएम ने आईटीआई सेमेस्टर परीक्षा के संबंध में जिलाधिकारी को भी रिपोर्ट दे दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन
डीएम ने बताया कि आईटीआई परीक्षा में रैकेट संचालित होने की शिकायत मिली थी। जिस पर अब तक की सारी परीक्षाओं की सभी कॉपियां जब्त करा ली गई हैं और इन्हें लखनऊ भेजा जाएगा। जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह, डाएट प्राचार्य आनंदकर पांडेय और आईटीआई प्रधानाचार्य प्रदीप अग्रिहोत्री की जांच कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी की जांच की निगरानी वह स्वयं भी करेंगे। डीएम के बताया कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसमें दोषियों पर अग्रिम कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें