फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतुलित कार पान की दूकान से भिड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। नगर के अजीमुल्लाह चौराहा स्थित बीती रात उस समय बड़ा हादसा टल गया जब एक मारूती कार सड़क किनारे दुकान में घुस गई। रात का समय होने से वहां मौजूद नहीं था अन्यथा किसी की जान भी जा सकती थी। हलांकि कार के धक्के से पान की दूकान क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी हे के अनुसार आधी रात के समय मारूती कार लिप्पन तिराहे से मर्यादपट्टी की ओर बढ़ रही थी। जब वह लोहराना गली के पास पहुंची तभी असंतुलित होकर अपने दाहिने अशोक चौरसिया के पान की दुकान से जा भिड़ी। इससे पान की दूकान की दिवारें चटक गईं। उस समय वहां कोई नहीं था, इसलिए जान माल की हानि नहीं हो सकी। कार चला रहे चालक शाह आलम का उपचार राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में कराया गया। बताते हैं कि रात ही लोगों ने डायल- 100 पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस के अनुसार पक्षों ने मामले में आपसी समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें