फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से डेढ़ तोला सोने की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वर्मा चौराहे से सुंदरनगर कालोनी वाली गली में सोमवार दोपहर एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन तोड़ ली। शोर सुन आसपास मौजूद लोगों ने पीछा किया, लेकिन बदमाश भाग निकले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन



एफसीआई से रिटायर्ड कर्मचारी रमेश द्विवेदी सुंदरनगर कालोनी में रहते हैं। इनकी पत्नी चंपा(58) घर के तीन छोटे बच्चों को साथ लेकर कुछ सामान दिलाने वर्मा चौराहा जा रही थीं। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने किसी का पता पूछने के लिए उन्हें रोका। महिला के रुकते ही बाइक सवार गले से सोने की चेन झपटकर भाग निकले।

अचानक इस घटना से घबरा गईं लेकिन चीख पड़ीं। उनकी चीख सुन बच्चे भी चीखने लगे। आसपास मौजूद कुछ लोगों ने चेन स्नेचरों का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं सके। चंपा ने बताया कि उनकी चेन डेढ़ तोले की थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन की। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित महिला ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-27-पीड़ित चंपा द्विवेदी
महिला के गले से सोने की चेन लूटी
- बच्चों को सामान दिलाने जा रही थीं वर्मा चौराहा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें