अनपरा: रेनूसागर आवासीय परिसर में हुए बवाल के बाद स्थिति सामान्य होने लगी है। शुक्रवार को लाठी चार्ज,आगजनी व तोडफ़ोड़ के मामले में सोमवार को व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। संविदा श्रमिकों ने परियोजना में ड्यूटी के लिए जाना शुरू कर दिये है। जिससे स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होना शुरू हो गयी है।
विद्युत मजदूर संघ के बैनर तले 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में परियोजन के गेट नंबर दो पर धरना दे रहे संविदा को प्रशासन द्वारा बल पूर्वक हटाने के दौरान उपजा विवाद तोडफ़ोड़ व आगजनी तक पहुंच जाने से क्षेत्र में माहौल जहां तनावपूर्ण हो गया था वहीं संविदा श्रमिक भी कार्य से विरत थे। रविवार की रात्रि पाली से कुछ श्रमिक कार्य पर जाने लगे है। सोमवार की दर्जनों ं की संख्या में श्रमिक अपने-अपने कार्य स्थल पर गये। परियोजना प्रबंधन ने बायोमैटिक (पंचिग) के माध्यम से संविदा श्रमिकों की हाजिरी लगवाकर प्लांट परिसर में जाने की अनुमति दी। परियोजना प्रबंधन के अनुसार श्रमिक कार्यस्थल पर जाये और कार्य करें सभी श्रमिक पंचिग सिस्टम को ही फालों करें। कार्ड सिस्टम को अभी बंद कर दिया गया है। हांलाकि प्रशासन के ताबड़तोड़ कार्रवाई से अभी कई संविदा श्रमिक कार्य पर जाने से घबरा रहे है। कई तो छठ पूजा होने के कारण अपने-अपने गृह जनपद को भी चले गये है।