फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जाने के बाद नर्सिंग होम कर्मी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। नर्सिंगहोम कर्मी की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। मायके पक्ष को खबर दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहरीले पदार्थ की आशंका पर विसरा सुरक्षित किया गया है। महिला की नाक व चेहरे पर चोटों के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया जहर से मौत होना माना जा रहा है।

शहर के ज्वालागंज निवासी धर्मेंद्र सिंह की बेटी आरती उर्फ अर्चना (28) की शादी करीब दस साल पहले यदुनाथ सिंह उर्फ सोनू सिंह से हुई थी। यह रामनगर कौंहन थाना असोथर के निवासी हैं। सोनू सिंह खेती करता है और शराब का लती है। एक भाई पड़ोस में रहता है दूसरा भाई गैरप्रांत में नौकरी करता है। सोनू के साथ मां राजरानी रहती हैं।
विज्ञापन


आरती करीब पांच साल से अपने तीन बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी थी। वह ज्वालागंज स्थित एक नर्सिंग होम में कार्य करती थी। तब से कभी कभार ही उसका ससुराल जाना होता था। पति सोनू शुक्रवार शाम शहर आया। यहां से पत्नी को एक रात के लिए घर लिवा ले गया। सोनू ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे अचानक पत्नी का ब्लडप्रेशर कम हो गया। वह पत्नी को लेकर असोथर क्लीनिक पहुंचा। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह शव लेकर वापस घर पहुंचा।
विज्ञापन

एसओ कमलेश पाल ने बताया कि 100 नंबर में किसी ने महिला की हत्या की सूचना दी। परिवार और गांव के लोग सोनू सिंह से दूरी बनाए थे। उसका सगा भाई पड़ोस में अलग मकान में रहता है। उसे कई बार बुलाया गया लेकिन मौके पर नहीं पहुंचा। मायके पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें