तमंचे से धमकाकर नगदी लूटी
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में बुधवार की रात करीब साढे़ नौ बजे मेडिकल स्टोर बंद कर रहे सेल्समैन को तमंचे से धमकाकर बदमाश नगदी लूट ले गए। घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
खजुहा कस्बे के बड़ी बाजार निवासी रविप्रकाश का मेडिकल स्टोर है। वह रात के करीब नौ बजे घर चले गए थे। दुकान के सेल्समैन नीरज निवासी सुगंधपुर खजुहा को दुकान बंद कर चाबी घर में देने के लिए कह गए थे।
नीरज दुकान का काम खत्म कर शटर बंद कर रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। नीरज ने बताया कि बदमाशों ने तमंचा सटा दिया। इसके बाद गोलक से नगदी लूट ले गए। मेडिकल स्टोर संचालक रवि प्रकाश ने बताया कि करीब ढाई हजार रुपये फुटकर छोड़ गए थे। यही रुपये बदमाश लूट ले गए हैं।
कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।
- घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया
अमर उजाला ब्यूरो