फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का हत्यारोपी सवा साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

किशनपुर (फतेहपुर)। खागा कोतवाली क्षेत्र से किशोरी की अपहरण के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने एक साल चार माह बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा बरामद किया है।

खागा कोतवाली क्षेत्र के संवत निवासी राजेश कुमार की बेटी करिश्मा रैदास (16) को तीन जुलाई 2016 को किशनपुर थाने के मझिलगांव निवासी रामसहांय यादव अपहरण कर ले गया था। परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट खागा कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। परिजनों को करीब नौ माह बाद करिश्मा की हैलट में मौत होने की खबर मिली थी। परिजनों ने जहर खिलाकर मार डालने का राजेश पर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खागा पुलिस ने 25 जुलाई 2017 को आरोपी रामसहांय के खिलाफ रिपोर्ट को हत्या में तरमीम किया था। मामले की जांच सीओ खागा कर रहे थे। किशनपुर एसओ राजीव सिंह ने बताया कि आरोपी को कस्बे के पास से एक तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद खागा पुलिस आरोपी को रिमांड में लेकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें