हरिद्वार। सिडकुल की एक फैक्ट्री के कर्मचारी ने अपने किराये के कमरे पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने फैक्ट्री कर्मी के शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक फैक्ट्री कर्मी के जेब में एक सुसाइड मिला है। जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार नैनीताल निवासी मोहित मेहरा सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। मोहित ने बुधवार को किसी समय शिवालिकनगर स्थित किराये के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। उसके पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल ऐश्वर्य पाल पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने मृतक की जामा तलाशी ली तो उसकी जेब में एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।