फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों के दबाव में शिकायत करता किसान अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। मौरंग कारोबारियों के खिलाफ शिकायत की जांच करने पहुंचे एसडीएम ने गांव के दो युवकों को ही पुलिस हिरासत में लेने के निर्देश दिए। एसडीएम के अनुसार वह रास्ता रोककर सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे थे। ग्रामीणों की मानें तो वह पेड़ की डाल नुकसान दिखाने आए थे।
विज्ञापन


किशनपुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव के ग्रामीण ने मंगलवार को तहसील दिवस में मौरंग कारोबारियों की डीएम से शिकायत की थी। किसान का आरोप है कि संगोलीपुर, मडैयन घाट पर मौरंग कारोबारियों ने रास्ता बनाने के लिए

उनके खेत व बगीचों को नुकसान पहुंचाया। डीएम ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए थे। बुधवार को एसडीएम खागा राहुल कश्यप विश्वकर्मा पहले संगोलीपुर घाट पहुंचे। उन्होंने पुलिस से गांव के किसान फूलचंद्र, सूरज को
विज्ञापन


थाने ले जाने के निर्देश दिए । यह देख लोग आक्रोशित हो गए। एसओ किशनपुर हेमराज सरोज ने बताया कि केवल दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह लोग एसडीएम के वाहन के आगे पेड़ की डाल रखकर रास्ता रोक रहे थे। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ की डाल दिखाकर यह बताने का प्रयास कर रहे थे कि उनका कारोबारियों ने नुकसान किया है।

एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। जांच में कि कई गाटा नंबरों में दो या उससे अधिक सहखातेदार हैं। मौरंग कारोबारियों को जितनी जमीन की जरूरत थी, उसी गाटे के सह मालिक से करार कराया है। इसलिए दूसरे खातेधारक अपनी जमीन का नुकसान होने की बात कह रहे है। एक किसान के साथ फिलहाल गलत होने की आशंका पर जांच चल रही है।
विज्ञापन

फोटो-36-जांच करते एसडीएम, लगी भीड़

कारोबारियों के दबाव में शिकायत करता किसान अरेस्ट
-पुलिस ने कहा रास्ता रोकने पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें