फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता किसान का खेत में शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर)। दो दिन से लापता किसान का बुधवार सुबह खेत से शव बरामद हुआ। इलाके में सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


असोथर थाने के बुधरामऊ गांव निवासी शिवबरन पासवान (45) सोमवार रात करीब नौ बजे घर से फसल काटने खेत गया था। वह सुबह घर वापस नहीं लौटा। परिजन शाम तक न आने पर खोजबीन में जुट गए। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह सुसवन बुजुर्ग गांव के कैथनपुर गांव के सत्तू पाल के खेत में किसी का शव मिलने की खबर दी।

परिजन भागकर पहुंचे। पत्नी ननकी देवी ने शव पति शिवबरन का होने की पहचान की। नाक से काफी खून बहा था। सिर और चेहरे पर हल्की चोट के निशान थे। परिजनों में कोहराम मच गया। चोट के निशान देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर की। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता किसान का शव खेत में मिला
सिर और चेहरे पर चोट के निशान, ग्रामीणों ने हत्या की जताई आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें