फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर (फतेहपुर)। शादी समारोह से बुधवार को घर लौटते समय बाइक सवार पेड़ से टकरा गया। गंभीर हालत में उसे कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी सांसे थम गई। परिजनों में कोहराम मच गया। गाजीपुर थाना क्षेत्र के पैनाकला गांव निवासी जयराम का बेटा राजू पाल (20) मिर्जापुर गांव रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। गाजीपुर कस्बे के गंगदेव मंदिर के पास समारोह से वापस लौटते समय पहुंचा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होने से पेड़ से जा टकराया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पीएचसी से बाइक सवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया। डाक्टरों ने हालत नाजुक देखकर एंबुलेंस से कानपुर रेफर किया। कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिवार में उससे छोटे तीन भाई सुमित, रामकुमार, ननकवा है। एसओ संदीप तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


फोटो संख्या एवं परिचय
32- फाइल फोटो राजू पाल
पेड़ से टकराई बाइक युवक की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें