फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजेश हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। कानपुर के चर्चित बृजेश हत्याकांड का मुख्य आरोपी खजुहा से पकड़ा गया है। बिंदकी पुलिस ने आरोपी को कानपुर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है। आरोपी कई महीने से जिले में रिश्तेदार के घर शरण लिए था।

कानपुर नगर चकेरी थाना क्षेत्र के लालबंगला न्यू बासमंडी निवासी लक्ष्मी सोनकर पुत्र राजाराम को पुलिस ने बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे से गिरफ्तार किया है। कानपुर के बृजेश हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर पुलिस को काफी दिन से आरोपी की तलाश थी। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी एक और हत्या के प्रयास में कानपुर से वांछित था। दोनों मामले कानपुर के थे। चकेरी थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने पर आरोपी को सुपुर्द किया गया।

37-आरोपी लक्ष्मी सोनकर
बृजेश हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
खजुहा में छिपे हत्यारोपी को ले गई कानपुर पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें