फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसाना की ससुराल पहुंची पुलिस

Thu, 07 Dec 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
विज्ञापन
अफसाना और उसके बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाफरगंज थाना क्षेत्र के दलेलखेड़ा गांव की अफसाना खातून को मोबाइल पर तलाक देने के मामले में पुलिस बुधवार की शाम आरोपी ससुराल वालों पर शिकंजा कसने पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


दलेलखेड़ा गांव की अफसाना खातून बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली से मिलने पहुंची। उसने बताया कि गांव के ही ख्वाजा अली के साथ दस साल पहले उसकी शादी हुई थी। पिता ने दहेज में जेवरात, नकदी, बाइक दी थी। उसके  पिता सऊदी अरब में नौकरी करते थे। कुछ सालों से पति भी सऊदी अरब के कुवैत में हैं।

पति और ससुराल वाले उसके पिता से दस लाख रुपये और दो बीघा जमीन दहेज में मांग रहे हैं। मांग पूरी न होने के कारण 24 नवंबर को पति ने मोबाइल पर उसे तलाक दे दिया है। एसपी ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, कार्यवाहक थाना प्रभारी खुर्शीद अंसारी आरोपी ससुराल वालों की तलाश में दलेलखेड़ा गांव पहुंचे।
विज्ञापन


हालांकि कोई मौके पर नहीं मिला। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट दहेज उत्पीड़न के तहत 25 नवंबर को दर्ज की जा चुकी है। तलाक देने के  मामले में कोई कानूनी धारा नहीं बनती है। पीड़िता को न्याय दिलाने की पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें