अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। थाना क्षेत्र के अकबराबाद गांव के कु म्हारनपुरवा में बुधवार की रात छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने एक पक्ष से छेड़खानी व मारपीट तथा दूसरे पक्ष से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव की एक महिला का आरोप है कि वह रात को घर के बाहर बैठी थी। गांव के संजय, राम आसरे उसे घसीटकर ले जाने लगे। शोर मचाने पर परिजन आ गए और उन लोगों को पकड़ने की कोशिश की। तभी आरोपियों घर से कई लोग महिलाओं समेत आ गए। घर में घुसकर जमकर पिटाई की।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संजय, राम आसरे, अवधेश व एक महिला को छेड़खानी और मारपीट में नामजद किया है। दूसरे पक्ष के संजय की तहरीर पर छेड़छाड़ की पीड़िता, ओमप्रकाश व राम प्रसाद के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्ष भिड़े
दोनों पक्षों से सात लोग नामजद