फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बच्चों समेत दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तेज रफ्तार कार की टक्कर से गुरुवार सुबह बाइक सवार परिवार के चार सदस्य घायल हुए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देखकर उसे कानपुर रेफर किया।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के माधौपुर गांव निवासी तीर्थ कुमार पत्नी कुंती देवी (30), बेटे सुमित (5), ललित (7 ) को लेकर थरियांव रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गए थे। परिवार को

बाइक पर बैठाकर सुबह घर लौट रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव मोड़ के पास पीछे से कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार अनियंत्रित होकर खंदक में गिर गए। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पीआरवी के हेड कांस्टेबल संजय त्रिपाठी, कांस्टेबल चंद्रजीत ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुंती देवी की हालत नाजुक देखकर डाक्टर ने कानपुर रेफर किया। बाकी घायलों को भर्ती कर लिया गया। पुलिस केे इनके पास हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन

कार की टक्कर से बच्चों समेत दंपति घायल
- शादी समारोह से लौटते समय सनगांव मोड़ के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या एवं परिचय
4- जिला अस्पताल में घायल अशोक

रॉड से पड़ोसी का सिर फोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। कहासुनी के विवाद में युवक को गुरुवार दोपहर पड़ोसी पिता-पुत्र ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल ने लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के पक्का तालाब रोड मसवानी मोहल्ला निवासी शिवसागर शर्मा के बेटे अशोक कुमार का पड़ोसी से पुरानी खुन्नस में झगड़ा हो गया। अशोक का आरोप है कि पड़ोसी रामभवन यादव ने बेटे धनंजय के साथ लोहे की रॉड और डंडा से हमला बोल दिया। परिजनों के विरोध करने पर आरोपी मौके से चले गए। घायल हालत में पीड़ित बाकरगंज चौकी पहुंचा। चौकी से उसे कोतवाली भेजा गया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें