बागपत। पंजाब निवासी महिला ने मंडलायुक्त मेरठ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 साल पहले सहेली का प्रेेमी उसे नशीला दवा पिलाकर बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में ले आया । जब उसे होश आया तो आरोपी ने धमकी दी कि यदि भागने की कोशिश की तो मार देंगे। उसे बिना शादी बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म करता रहा। उससे मजदूरी भी कराई। आरोपी उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगा। उसके डर से वह घर से भाग निकली। आरोपी ने रमाला थाने में उसके खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज करा दी। जब वह उसकी हत्या करना चाहता है। उसने आरोपी से कोई शादी नहीं की। उसका फर्जी आधार कार्ड तैयार करा दिया। उसने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मंडलायुक्त ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय को निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।