फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटे ट्रक का खलासी कोतवाली हाइवे से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। लूटे ट्रक का खलासी मंगलवार रात पुलिस को बदहवास हालत में घूमते मिला। चालक और खलासी को लेकर पुलिस घटनास्थल की जांच में जुटी है। दोनों घटनास्थल की सही जानकारी पुलिस को नहीं दे पाए हैं। पुलिस टीमें कौशांबी और कानपुर रवाना हुई हैं।

बिहार प्रांत के छपरा जिले के निवासी अजय राय चालक और खलासी रामसजीवन कोलकाता से पाउडर का भाड़ा लादकर अहमदाबाद जा रहे थे। बांदा टांडा हाईवे पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी मोड़ के पास पुलिस को अर्द्धबेहोशी हालत में चालक मिला था। उसने ट्रक लूट की घटना बताई थी। खलासी का कोई पता नहीं लगा था। इसी मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा के पास खलासी को लड़खड़ाते देखकर चाय का होटल चलाने वाले ने रोककर यूपी 100 नंबर में पुलिस को खबर दी। खलासी ने पुलिस को ट्रक लूट की जानकारी दी।
विज्ञापन


बाकरगंज चौकी इंचार्ज खलासी रामसजीवन को लेकर हुसैनगंज थाने पहुंचे। वहां चालक खलासी ने एक दूसरे को पहचाना। चालक ने पुलिस को बताया कि हड़िया टोल प्लाजा पार करने के बाद एक होटल में खाना खाने के बाद ट्रक में चढ़े थे। तभी दूसरे ट्रक से कुछ बदमाश ट्रक में चढ़ आए। उन लोगों ने बंधक बनाकर नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


उधर, पुलिस को खलासी ने बताया कि बदमाशों ने कानपुर जिले के घाटमपुर व जहानाबाद के बीच रेलवे क्रासिंग के आसपास घटना की थी। पुलिस दोनों के बयानों पर कौशांबी और कानपुर घटनास्थल की पुष्टि के लिए रवाना हुई है। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि लूटे ट्रक के चालक खलासी को लेकर घटनास्थल के लिए टीम गई हैं। टीम लौटने पर स्थिति साफ होगी। गायब खलासी मिल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें