फतेहपुर । कोतवाली क्षेत्र के घोरहा गांव के पास साठ वर्षीय वृद्ध ने रिंद नदी में छलांग लगा दी। मल्लाहों ने वृद्ध को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को सीएचसी पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घोरहा गांव के समीप बुधवार की दोपहर कुछ मल्लाह मछली का शिकार कर रहे थे। इसी दौरान एक वृद्ध आया और नदी में कूद गया। इस पर कुछ मल्लाहों ने दौड़कर वृद्ध को बाहर निकाला। इसके बाद यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से उसको सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने नाम, पता जानने की कोशिश की, लेकिन इसके पहले ही मौत हो गई।
वृद्ध ने रिंद नदी में लगाई छलांग, मौत