फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप का तार जोड़ते करंट से मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोनिहा (फतेहपुर)। नलकूप का तार जोड़ते समय बुधवार सुबह बिजली मैकेनिक करंट लगने से जमीन पर गिर पड़ा। उसके सिर में चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खांडेदेवर गांव निवासी जागेश्वर का बेटा राकेश उर्फ राजू (26) मजदूरी करता था। भाई अक्षय ने बताया कि वह बिजली मैकेनिक भी था। गांव में कभी-कभार लोगों के घरों में बिजली के फाल्ट दुरुस्त करने का काम भी करता था। बुधवार सुबह गांव के गजोधर दिवाकर का बेटा श्रीराम नलकूप की लाइन जुड़वाने के

लिए राकेश को अपने साथ ले गया था। वहां ट्रांसफार्मर के खंभे पर सीढ़ी पर चढ़ाकर लाइन जुड़वा रहा था। तभी करंट का झटका लगने से उसकी जमीन पर गिरते ही मौत हो गई । बताया कि उसके भाई ने उसे घर से ले जाते वक्त ही उसने श्रीराम को लाइन में शट डाउन लेने को कहा था। बगैर शट डाउन लिए ही लाइन जुड़वाने में उसके
विज्ञापन



भाई की जान गई है। जिससे घटना के बाद गांव में परिजनों ने हंगामा किया। घटना की सूचना पर कोतवाल एपी तिवारी,चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार और महिला पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। राकेश परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उससे छोटे मनोज, रमेश, उमेश, अक्षय, राजेश हैं। मां सरजू देवी रो रो कर बेहाल है। कोतवाल ने बताया कि नलकूप मालिक गजोधर और उसके बेटे श्रीराम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


फोटो संख्या एवं परिचय
18- फाइल फोटो
19- रोते बिलखते परिजन

करंट लगने से मैकेनिक की मौत
नलकूप का तार जोड़ते समय हुआ हादसा
नलकूप मालिक पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें