फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान के पास जला संदिग्ध कंकाल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खागा (फतेहपुर)। कोतवाली अंतर्गत कब्रिस्तान से पुलिस अधजला कंकाल बरामद किया है। कंकाल के मवेशी या व्यक्ति का होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। पास में अंडरवियर भी मिली हे। पुलिस कंकाल पोस्टमार्टम और लैब टेस्ट के लिए भेजा है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के नजदीक मुसवापुर गांव में कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान के पास खेत में चरवाहों ने बुधवार को अधजला कंकाल देखकर पुलिस को खबर दी। कोतवाल एके राय मौके पर जांच के लिए पहुंचे। वहां पास में एक अंडरवियर मिला है। कंकाल के पास पुआल और लकड़ी भी पड़ी थी। जिससे कयास लगाए गए कि किसी व्यक्ति की हत्या के बाद शव फूंका गया है। कोतवाल एके राय ने बताया कि शव किसी जानवर का होना प्रतीत हो रहा है। किसी प्रकार के सवाल न खड़े हों, इसके लिए पोस्टमार्टम और टेस्ट कराने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें