फतेहपुर। प्रयागराज से आगरा लौट रहे सराफ कारोबारी की सोमवार को मथुरा एक्सप्रेस में मौत हो गई। आरपीएफ ने रात लगभग डेढ़ बजे उसका शव ट्रेन से उतारा।
आगरा नार्थ सिद्धार्थ अपार्टमेंट खदारी हाउस स्वर्ण एंक्लेव निवासी आरडी गुप्ता के बेटे पंकज गुप्ता (49) सराफ कारोबारी थे। वह सराफा के काम से शनिवार को प्रयागराज गए थे।
सोमवार रात पंकज मथुरा एक्सप्रेस के बी फोर एसी कोच में बर्थ नंबर 28 पर सफर कर रहे थे। यात्रियों ने अचानक पंकज गुप्ता की हालत बिगड़ी होने की खबर टीटी को दी। टीटी ने स्टेशन पर सूचना दी। जीआरपी ने ट्रेन से यात्री को उतारा।
उनके पास मिले मोबाइल से परिवार को सूचना दी। आरपीएफ कांस्टेबल राजकुमार यादव उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आरपीएफ प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया यात्री की मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना है। उनके साले विजय गुप्ता व अन्य परिजन आए हैं।
पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत की जताई संभावना
अमर उजाला ब्यूरो