फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज की गड्डी थमा 20 हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बैंक के अंदर एक लाख की गड्डी होने का लालच देकर टप्पेबाज मंगलवार को ग्रामीण से 20 हजार की रकम उड़ा ले गए। घटना से बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर छानबीन के लिए पहुंची।

ललौली थाना क्षेत्र के चकरसूलपुर गांव निवासी विमल कुमार साइकिल से गाजीपुर थाने के चकसकरन गांव बैंक में रुपये निकालने आया था। विमल ने बताया कि वह बैंक से बीस हजार रुपये निकालने के बाद बाहर निकला। तभी उसके पास एक युवक आया। उसने सौ की नोटों का बंडल थमाया बोला कि उसे बीस हजार रुपये साथी को तत्काल देने हैं। सौ-सौ की नोट होने से गड्डी ज्यादा मोटी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वास में उसने अपने बीस हजार रुपये दे दिए। कुछ देर बाद युवक वापस नहीं लौटा। तभी नोटों का बंडल खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। बंडल के ऊपर 100 रुपये का नोट लगा था बाकी कागज की गड्डियां थी। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की गई है। विमल ने किसी को अपने रुपये दे दिए हैं। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें