फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। रेलवे स्टेशन खागा और सतनरैनी स्टेशन के बीच सोमवार सुबह युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस के पहुंचने से परिजनों ने आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने युवक को मानसिक बीमार बताया है, जबकि पुलिस घरेलू विवाद में आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात कह रही है। पुलिस ने परिजनों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


घटना खागा-सतनरैनी स्टेशन के बीच सुबह लगभग पौने छह बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक काफी देर से ट्रैक के पास घूम रहा था। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। प्रयागराज से कानपुर जा रही ट्रेन गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनल(वीकली) के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। डाउन ट्रैक पर एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली से कस्बा

प्रभारी प्रवीण कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। उन्हें केवल खून के निशान मिले। कुछ देर बाद एसएसआई प्रभुनाथ यादव मौके पर पहुंचे। शव की खोजबीन होने लगी। कुछ लोगों ने बताया कि बाइक से कुछ लोग शव को लेकर गए हैं। यह सुनकर पुलिस स्तब्ध रह गई। पता चला कि युवक कस्बे के पक्का तालाब निवासी था, पुलिस पक्का
विज्ञापन


तालाब पहुंची। किसी तरह परिजनों का नंबर लेकर फोन किया और उन्हें अंतिम संस्कार करने से मना किया। पुलिस के अनुसार मना करने के बावजूद परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार फोन करने से पहले ही अंतिम संस्कार हो गया था। युवक की पहचान सुनील कौशल(30) पुत्र अशोक कौशल के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। शादी भी हो चुकी थी लेकिन उसकी पत्नी
विज्ञापन


काफी समय पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस का कहना है कि घर में झगड़े के चलते युवक ने यह कदम उठाया है। हालांकि परिजनों ने झगड़े से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें