फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह छापामारी कर पकड़ी अवैध देशी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह पकड़ी अवैध शराब
विज्ञापन

ललितपुर। थाना मड़ावरा, जखौरा, बार और बानपुर क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारते हुए 70 क्वार्टर अवैध देसी शराब जब्त की, जिसमें पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना मड़ावरा पुलिस ने ग्राम साढ़ूमल से 28 क्वार्टर देसी शराब बरामद की है। एसआई खेमचंद की तहरीर पर गांव के आनंद उर्फ सुजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना जखौरा पुलिस ने ग्राम बानौली में छापामारी के दौरान पांच लीटर कच्ची शराब पकड़ी है। जबकि, थाना बार अंतर्गत ग्राम पारौन तिराहा से पुलिस ने छापामारी करके गांव के ही रज्जन सिंह के पास से 17 क्वार्टर देसी शराब बरामद की है। इसी प्रकार थाना बानपुर पुलिस ने ग्राम बिल्ला तिराहा से ग्राम बानौनी निवासी भगवत के कब्जे से 25 क्वार्टर देसी शराब बरामद की है। संबंधित थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें