फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर वजनी चीज मारकर की गई वृद्धा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के लोहारनगढ़वा गांव में वृद्धा की हत्या हुई थी। सिर में किसी वजनी चीज से घाव कर मौत के घाट उतारा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेडइंजरी को मौत की वजह माना गया है। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने महिला के दो भतीजे समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


लोहारनगढ़वा निवासी अंगद निषाद की पत्नी चौरसिया(70) पति की मौत की मौत के बाद घर में अकेली थीं। महिला के बच्चे न होने के कारण उसके पति के नाम की 18 बीघे जमीन पर कुछ लोगों की नीयत खराब थी। यह जमीन दो फरवरी 2019 को वृद्धा के नाम वरासत में दर्ज हो गई थी। वृद्धा के मायके पक्ष के भतीजे राममगन

निषाद ने बताया कि जेठ इंद्रराज के बेटे जान के दुश्मन बन गए थे। इन्हें लगता था कि वृद्धा अपनी जमीन किशनपुर थाना क्षेत्र के रायपुर भसरौल के मजरे मिहिवापुर निवासी अपने भाई छेद्दू निषाद के लडक़ों के नाम न कर दे। वहां ज्यादा आना-जाना था। बुआ से उसके ससुराली जनों से अनबन रहती थी। वह बुआ पर जमीन अपने नाम कराने का लिए दबाव बना रहे थे, जबकि वह जमीन उनको देना नहीं चाहती थी। ऐसे में बुआ शनिवार की शाम
विज्ञापन


अपने खेतों की तरफ से लौट रही थी तभी जेठ के लडक़े वीरेंद्र, नरेंद्र, बांदा जिले के तिंदुवारी थाने के बेंदा निवासी वीरेंद्र का ससुर रामकिशुन और गांव का ही रहने वाला रिश्तेदार कालका निषाद के साथ मिलकर हत्या कर दी। गांव के कुछ लोगों की सूचना पर जब वह बुआ का यहां पहुंचा तो बुआ का शव घर से दूर खेत में खून से लथपथ पड़ा था। उसने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ अर्जुन सिंह का कहना है कि महिला के भतीजे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही नामजद आरोपी पुलिस के कब्जे में होंगे।
विज्ञापन


फॉलोअप:-
सिर पर वजनी चीज मारकर की गई थी वृद्धा की हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, रविवार को मिला था शव
मायके पक्ष ने 18 बीघे जमीन के लिए रिश्तेदारों पर लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें