फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से पीड़ित छात्रा ने एसडीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खागा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के ऐलई गांव के मजरे रमसगरा की छात्रा से कुछ शोहदे स्कूल आने-जाने में छेड़छाड़ करते हैं। छात्रा ने शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करने की एसडीएम से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


रमसगरा निवासी गुलाब पासवान की बेटी लक्ष्मी देवी नगर के आशा सिंह बालिका इंटर कालेज में बारहवीं की छात्रा है। रोज गांव से स्कूल आती-जाती है। छात्रा ने बताया कि रास्ते में पटेरवापर गांव के कुछ शोहदे अक्सर रोड पर खड़े होकर छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर मारने पीटने की धमकी देते हैं। छात्रा ने एसडीएम से कहा कि शोहदों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मुझे पढ़ाई छोड़नी पड़ेगी। एसडीएम अमित भट्ट ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें