फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर महिला प्रधान ने लगाया छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल पर महिला प्रधान ने लगाया छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन


फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र की एक महिला प्रधान ने इलाकाई लेखपाल पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। इससे प्रधान संघ में नाराजगी है। दोपहर में महिला प्रधान ने संघ के पदाधिकारियों के साथ एसपी से मिलकर शिकायत की।

महिला प्रधान का आरोप है कि लेखपाल उनके घर शनिवार को पहुंचा था। वह उसे पहचानती नहीं थी। उसने खुद को लेखपाल बताया। उसने घर में पति के न होने की बात कही। कर्जमाफी के कागजातों में दस्तखत कराने के बहाने वह भीतर घुस आया। घर में अकेला देखकर लेखपाल अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर हाथ पकड़कर जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार पर पड़ोसी आ गए। आरोप है कि लेखपाल ने लालच दिया कि मिलकर काम करेंगे तो अच्छी कमाई होगी। एसपी से शिकायत के दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष नदीमउद्दीन पप्पू, नरेंद्र यादव, स्वामी शरण पाल, पवन कुमार, राजेश पाल, रामसुमेर, रामसहाय शुक्ला, अमरीश कुमार सिंह, विक्रम सिंह लोधी, सुनील कुमार, विनोद कुमार, गुलाब प्रधान मौजूद रहे।

- प्रधान संघ नाराज, एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें