फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में युवक का गला काटकर फेंका, शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ(फतेहपुर)। यमुना नदी में गला काटकर फेंके गए युवक का शव बुुधवार शाम ग्रामीणों में उतराया देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। आसपास के थानों और सीमावर्ती जिलों की पुलिस से शिनाख्त के लिए संपर्क किया है।
विज्ञापन


बांदा जिले की बेंदा सीमा पुल में ललौली थाना क्षेत्र के दतौली पुल के नीचे यमुना नदी में शव देखा गया। बहाव कम होने के कारण शव नदी किनारे आ गया था। ललौली थानेदार राजेश मौर्या और दतौली चौकी इंचार्ज प्रेम पाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पीले रंग की शर्ट, घरेलू बिनाई का भूरे रंग की स्वेटर, ग्रे रंग की पैंट, भूरी बेल्ट, सफेद बनियान, अंडरवियर पहने था। उसकी जेब से कोई कागजात नहीं मिले। गला कटा होने का

निशान था। पुलिस ने उसकी उम्र करीब तीस साल के करीब होने का आंकलन किया है। शव की स्थिति देखकर करीब 24 घंटे के आसपास ही मौत होने का अंदाजा लगाया गया है। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि गले में चोट होना सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चोट कैसे लगी है इसका पता लगेगा। शव किसी दूसरे जिले से बहकर आना मालूम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें