फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पूर्व गायब युवक की प्रेम-प्रपंच में हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। कंसापुर स्थित कांशीराम कॉलोनी से दो दिन पूर्व लापता युवक की मंगलवार की रात हत्या कर दी गई। औराई- भदोही मार्ग के सरोई बाजार में बुधवार की सुबह सड़क के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी शिनाख्त ज्ञानपुर के कंसापुर स्थित काशीराम शहरी आवास कालोनी निवासी अमन के रूप में हुई। घटना के पीछे प्रेम- प्रपंच का मामला आ रहा है। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के कंसापुर स्थित कांशीराम शहरी आवास कॉलोनी में संतोष अपनी पत्नी, बच्चों और साली के साथ रहता है। बताया जाता है कि इस बीच कॉलोनी के ब्लॉक संख्या 62 निवासी बबलू अग्रहरी के 22 वर्षीय बेटे अमन को संतोष की साली से प्यार हो गया। दोनों एक साथ जीने-मरने की कसम खाते हुए कुछ दिन पूर्व फरार हो गए। इसको लेकर संतोष से अमन का मामूली विवाद भी हुआ था। इसके बाद अचानक अमन सोमवार की रात घर से गायब हो गया। अमन की मां ने थाने में तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई थी। बुधवार को शंका सच साबित हुई और अमन का शव सर्रोई बाजार में मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञानपुर कोतवाली ने पहले अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अब संतोष के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया। प्रभारी एसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी मौके से फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें