फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम(फतेहपुर)। छिवलहा चौकी की पुलिस ने दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर चार लोग फरार हो गए। फरार आरोपियों में महिला के दो बेटे शामिल हैं। चौकी इंचार्ज आशुतोष कुमार ने सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर हमराही सिपाहियों के साथ रज्जीपुर छिवलहा मोहल्ला निवासी मोमिना खातून के घर में दबिश दी। मौके पर दो क्विंटल कटा मांस, दो मवेशियों की खाल, मवेशी काटने के उपकरण पुलिस ने बरामद दिए। पुलिस को देखकर मोमिना खातून के दो बेटे शमीम अहमद, नसीम अहमद और दो अज्ञात लोग भाग गए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि थाने में दो अज्ञात समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ महिला गिरफ्तार












पुलिस हटवा देती बिगड़ा ट्रक तो न होता हादसा
- पिता ने लगाया आरोप, दस दिन से खड़ा था ट्रक
- हाईवे पर रविवार की रात युवक की हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। दतौली गांव के पास रविवार की रात हुए हादसे में मृतक के परिजनों ने ललौली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला के ससुर कहना कि यदि पुलिस समय रहते सड़क के बीचोबीच करीब दस दिन से खराब खड़े ट्रक को हटवा देती तो बेटा हादसे का शिकार न होता।
ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक मजरे राशी का डेरा निवासी रामसजीवन का बेटा राम जियावन (22) रविवार सुबह अपने मामा के यहां बांदा जिले के तिंदुवारी थाने में बेंदा मजरे लगदेउरा गांव गया था। उसके मामा राकेश कुमार(25) शाम को बाइक से भांजे को छोड़ने उसके गांव जा रहे थे। रात लगभग आठ बजे बाइक सवार दतौली गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक की तेज रोशने के कारण पटरी पर करीब दस दिन से खराब खड़े ट्रक को नहीं देख पाए। उन्होंने बचने के लिए अचानक बाइक बीच सड़क की ओर मोड़ी और हादसा हो गया। सामने से आ रहे ट्रक के चपेट में आने से राकेश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में राकेश के पिता गरीबे ने आरोप लगाया कि पुलिस खराब ट्रक को समय रहते सडक़ से हटवा देती तो बेटा हादसे का शिकार न होता। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि खराब ट्रक तेज रोशनी में न दिखाई पड़ना भी हादसे का कारण हो सकता है। बताया कि दुर्घटना करने वाला ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। खराब ट्रक के चालक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें