अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। सास से विवाद पर बहू ने आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने किसी आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की हालत नाजुक है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रोहित की पत्नी अंजू (18) की आठ मई 2017 को शादी हुई थी। उसका मायका नेवलापुर गांव में है। अंजू ने बताया कि शादी के बाद से सास रामरती ताने देती है।
सास बेटे की शादी के बाद गृहस्थी बर्बाद होने का ताना देती थी। ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर भी प्रताड़ित करते थे। मायके जाने से भी रोकते थे। इस कारण वह काफी तनाव में रहने लगी थी। ताने से ऊबकर उसने आग लगाई है। युवती के भाई रोहित ने बताया कि पिता के आने के बाद ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस कार्रवाई करेंगे।
सास के ताने से नाराज बहू ने लगाई आग
हालत गंभीर, पांच माह पहले हुई थी शादी