फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर।
थाना क्षेत्र के एक घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बताया जाता है कि महिला घर में बच्चों और परिजन के साथ रहती है। पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। महिला का कहना है कि रविवार को वह घर में अकेली थी। परिजन खेत गए थे। करीब दस बजे गांव का ही अभिमन्यु उसके घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन


विरोध करने पर जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। इसी दौरान आरोपी का पिता मानसिंह व चाचा ज्ञानसिंह भी आ गए। आरोप लगाया कि ग्रामीणों के सामने अभिमन्यु की शिकायत करने पर पिता और चाचा नाराज हो गए और उसकी जमकर पिटाई की। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
शिकायत करने पर आरोपी के पिता और चाचा ने पीटा
तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस छानबीन में जुटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें