फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर पथराव, चालक की आंख फूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। ट्रैक्टर में ट्रक की टक्कर लगने से खफा लोगों ने ट्रक पर पथराव कर दिया। आंख में ईंट लगने से ट्रक चालक की एक आंख फूट गई। उसने भागने की कोशिश की तो पकड़ कर पीटा। जैसे तैसे चालक और खलासी ने खुद को बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक ने लूट का भी आरोप लगाया।

झारखंड के हजारीबाग जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र का दीपेंद्र कुमार (30) ट्रक चालक हैं। उसके साथ वहीं का नितेश कुमार खलासी है। चालक दीपेंद्र ने बताया कि वह आगरा से आलू लादकर रांची जा रहा था। बकेवर थाना क्षेत्र के डंगरावल के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया।
विज्ञापन


उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रक रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर में मामूली टक्कर लग गई। वह ट्रक को बैक कर आगे खड़ा करने जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक और उसके मौजूद लोगों ने हमला बोल दिया। पथराव करने लगे। एक गुम्मा आंख में लगने से उसे दायीं आंख से दिखना बंद हो गया।

लगता है कि उसकी यह आंख फूट गई। वह जान बचाने के लिए ट्रक से कूद गया। इस पर उसे पकड़ कर बेरहमी से पीटा गया। उसके रुपये भी लूट लिए। खलासी जंगल में जाकर छिप गया। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक को लोगों ने पीट दिया। अस्पताल में इलाज हो रहा है। तहरीर मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर वाले वाहन समेत फरार हो गए हैं, उनका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें