फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक के घर में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। दीपावली पर्व मनाने के बाद ससुराल से लौटा परिवार घर में चोरी देखकर सन्न रह गया। सूचना चौकी पुलिस को दी गई।

शहर कोतवाली क्षेत्र के चौधराना मोहल्ला निवासी दीपक तिवारी अपनी पत्नी के साथ हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर ससुराल गए थे। वह रविवार शाम वापस लौटे। घर का ताला टूटा देखा। कमरों में सारा सामान बिखरा था। उन्होंने नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल चोरी होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वह इलाकाई लोगों की सूचना पर देर शाम घर लौटे हैं। उसकी अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर साढ़े चार किलो चांदी के जेवरात, 40 हजार नकदी, आठ तोले सोने के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। करीब छह लाख कीमत का चोरी का माल रहा है। सूचना पर चौकी इंचार्ज नागेंद्र चौबे मौके पर छानबीन करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें