फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देखकर भागे बाइक सवारों को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। पुलिस को देखकर भागे बाइक सवारों के लिए करीब डेढ़ घंटे तक कांबिंग हुई। देर रात एक खेत में सफेद अपचे बाइक पड़ी मिली। पुलिस को लगा कि सुबह नंबर ट्रेस के बाद कुछ सफलता लगेगी लेकिन जब संबंधित तक पुलिस पहुंची तो मामला दहशत में भागने का निकला।
विज्ञापन


बता दें कि खागा पुलिस करीब पंद्रह दिन से रात में सरप्राइज चेकिंग का अभियान चला रही है। शुक्रवार की रात बरक्कतपुर मोड़ पर सफेद रंग की अपाचे पर सवार चार युवक पुलिस टीम को देख भागे। शंका होने पर पुलिस घेरने की कोशिश की। ऐसे में वह गांव की ओर भागे। पुलिस के बदमाशों को खदेड़ने की खबर जैसे ही गांव में

फैली तो सैकड़ों लोग लाठी-डंडा, टार्च लेकर पुलिस के साथ आ गए और खोजबीन शुरू कर दी। डेढ़ घंटे के बाद एक खेत में सफेद रंग की अपाचे बाइक पड़ी मिली। पुलिस बाइक लेकर कोतवाली आ गई और फिर उसकी छानबीन की गई। शनिवा सुबह पुलिस ने वाहन मालिक से संपर्क स्थापित किया और चारों युवकों को कोतवाली लेकर आने को कहा। चारों युवक जब कोतवाली पहुंचे तो उन्होंने बताया कि अचानक पुलिस को देखकर वह डर गए थे और वहां से भाग निकले। पुलिस को इनका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिलने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखकर भागे बाइक सवारों को दौड़ाया
- डेढ़ घंटे बाद एक खेत में पड़ी मिली बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें