फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के दो आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल पुलिस ने बालिका का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों को शनिवार की दोपहर थाना क्षेत्र के गैपुरा तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बालिका के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था लेकिन बालिका के बरामद होने पर मेडिकल कराने के बाद सामूहिक दुराचार समेत अन्य धारा बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच फरवरी को सुबह लगभग 14 वर्षीय बालिका अबूझ हाल में गायब हो गई थी। देर शाम तक बालिका घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने के निकल पड़े। नहीं मिलने पर पिता ने विंध्याचल थाने में छह फरवरी को अज्ञात के खिलाफ पुत्री का अपहरण कर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराया। अगले दिन सात फरवरी जब बालिका घर पहुंची और घर वालों को आप बीती बताई तो परिजन बालिका के साथ थाने पहुंचे। पुलिस को पूरे मामले से घटना से अवगत कराया। थानाध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय ने बताया कि रिपोर्ट अपहरण की दर्ज थी उसमे अन्य अपराध की धाराओं को बढ़ाकर विंध्याचल थाना क्षेत्र के जोपा गांव निवासी पवन पटेल व रोहित सरोज को पास्को एक्ट, अपहरण, सामूहिक दुराचार के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें