फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफों से पहले कारोबारी को बदमाशों ने था रोकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सराफा भाइयों की लूट की घटना सराफ कारोबारियों से लूट के चंद मिनट पहले असलहों से लैस बाइकर्स गैंग ने सराफा के धोखे में लूट के इरादे से बाइक सवार एक कारोबारी को रोका था। हालांकि वह बदमाशों की धमकी को नजरंदाज करते भाग निकला था। उसके बाद ही सराफा भाइयों से लूट की गई।
विज्ञापन


सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा गांव के सराफ दुकानदार राजन सोनी, चेतन सोनी चचेरे भाइयों को बाइक व बोलेरो सवार बदमाशों ने गुरुवार सुबह प्रेमनगर दुकान खोलने के लिए जाते वक्त रोक कर नौ लाख की लूट की थी। सराफों के लुटने से पहले एक कारोबारी बदमाशों का शिकार होने से बचा। बदमाशों ने उसे रोक लिया था।

कारोबारी में बदमाशों खौफ समाया है। वह मंडवा के पड़ोसी गांव का रहने वाला है। उसकी दुकान भी प्रेमनगर में है। कारोबारी ने बताया कि वह गुरुवार को दुकान खोलने आ रहा था, तभी गांव के एक पड़ोसी बाइक में बैग लेकर पीछे प्रेमनगर आने के लिए बैठ गए थे। चांदपुर के पास पल्सर व मंडवा मोड़ पर सुपर स्प्लेंडर लिए बाइक सवार
विज्ञापन



बदमाश खड़े थे। बदमाशों ने उसे रुकने के लिए टोका। उनके पास पिस्टल, तमंचे देखकर बाइक की स्पीड बढ़ा दी। उसी वक्त मंडवा मोड़ से एक बोलेरो निकली दिखाई दी। बदमाशों ने असलहे निकाल कर गोली मारने की चेतावनी दी। यह सुनकर उसने भी बदमाशों को चुनौती दी। इस दौरान बाइक नहीं रोकी। उसके कुछ देर बाद ही सराफ राजन और चेतन को लूट लिया गया। लूट के दौरान ग्रामीण भी पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों ने शस्त्रधारी बदमाशों को देखकर बीच बचाव की हिम्मत नहीं जुटाई। वह पुलिस की पूछताछ के झमेले में नहीं पड़ना चाहता है। इसी वजह से घटना के बाद चुप्पी साधे रहा।

पुलिस वारदातों के सही खुलासे के बजाय मैनेज सिस्टम पर काम कर रही है। खखरेरू की साहिबा मर्डर, खागा के महिचा चौकी यूपी पश्चिमी गैंग की लूटपाट मामले में बदमाश नहीं पकड़े गए। किशनपुर कस्बे में सराफ की दुकान से 13 लाख की चोरी का खुलासा नहीं हुआ। बकेवर में सराफ की दुकान से 45 लाख की चोरी नहीं खुली। शहर में कार शोरूम से 15 लाख की चोरी। कल्यानपुर हाईवे पर ट्रक के अंदर की हत्या का खुलासा नहीं हुआ। आबूनगर पुत्तन यादव हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। ललौली थाने का ओती हत्या कांड ऐसे कई संगीन मामलों को ठंडे बस्ते में डाल रखा गया है।


लूट, बड़ी चोरी, अनसुलझी हत्या के मामलों में जिले की खास टीम क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम के कंधे पर वारदात के खुलासे की जिम्मेदारी आती है। करीब दस महीने में यह टीमें एक भी मजबूत खुलासा नहीं कर पाई हैं। सर्विलांस सेल सीडीआर निकालने तक सीमित रह गया है। जेल से फैले अपराधियों के नेटवर्क, हाईवे के क्राइम और अराजकता, अपराधियों के नंबर, अपराधियों की लोकेशन को रडार पर रखकर 24 घंटे काम होता है। जिससे अपराध से पहले और अपराध के बाद अपराधी पकड़े जाते हैं।
विज्ञापन

फालोअप
बदमाशों ने धोखे में एक कारोबारी से की थी टोकाटाकी

बोलेरो सवारों के बाइकर्स लुटेरों के साथ होने की हुई पुष्टि
शुक्रवार को सराफा भाईयों से हुई थी नौ लाख की लूटपाट

अमर उजाला ब्यूरो



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें