फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव एसपी द्विवेदी ने शुक्रवार को बिंदकी कस्बे के दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पहली पाली की परीक्षा के निरीक्षण में सब ठीक मिलने पर कानपुर रवाना हो गए। उधर, बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन 267 परीक्षार्थी गैरहाजिर मिले। 2311 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
कुल 18 केंद्रों में हुई पहली पाली की परीक्षा 331 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल को पंजीकृत 274 में 16 गैरहाजिर थे, जबकि इंटरमीडिएट के कुल 57 परीक्षार्थियों में सात गैर हाजिर थे। इस तरह से पहली पाली की परीक्षा में कुल 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे और 308 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा में इंटरमीडिएट के 2270 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 244 गैरहाजिर थे, जबकि 2003 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह से दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 2601 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 267 गैरहाजिर परीक्षा देने नहीं आए।
पहली पाली की परीक्षा में अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद एसपी द्विवेदी ने राजकीय बालिका इंटर कालेज बिंदकी और दयानंद बालिका इंटर कालेज बिंदकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरा और वॉयस रिकार्डर चालू हालत मिले। अपर सचिव ने सीसीटीवी फुटेज का विधिवत जायजा लेने के बाद संतोष जताया। उधर बोर्ड परीक्षा में वाहनों की कमी के कारण दूसरे दिन भी सात सचलदलों में तीन नहीं निकल पाए। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिन की परीक्षा नकलविहीन शुचितापूर्ण तरीके हुई हैं। किसी भी केंद्र में किसी तरह की अनियमितता नहीं पाई गई है।
फोटो-20-बिंदकी में बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण करते अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद
दूसरे दिन 267 बोर्ड परीक्षार्थी गैरहाजिर
अमर उजाला ब्यूरो