फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को लूटने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। लोहे की रॉड से हमला कर मोपेड सवार किसान को लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को बाइक सवार चाचा-भतीजे ने अंजाम दिया था। पुलिस लूटे हुए मोबाइल के जरिये आरोपियों तक पहुंची है।

उन्नाव जिले के बारासगवर थाने के लालखेड़ा गांव निवासी मोहन लाल 10 सितंबर को दुर्गागंज औंग परवल बेचने आए थे। रात को वे मोपेड से घर लौट रहे थे। औंग थाने के शिवराजपुर रोड बड़ाहार सैयद बाबा मजार के पास बाइक सवारों ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया और लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। लुटेरे 1400 रुपये और मोबाइल लूट ले गए थे।
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद पुलिस छानबीन में जुटी थी। लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। मोबाइल की लोकेशन पर पुलिस ने बकेवर के पंचमपुर थानाक्षेत्र निवासी शिवमंगल के बेटे दीपक को बड़ाहार गांव के पास गिरफ्तार कर लिया। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक ने कबूला है कि लूटपाट में उसका चाचा सुरेश भी शामिल था।
विज्ञापन


बताया कि उन दोनों ने चौडगरा में शराब पी थी। उनके पास पीने के लिए रुपये कम पड़ गए थे। इसी दौरान शिवराजपुर रोड पर अकेले जा रहे मोपेड सवार का पीछा किया और मारपीट कर लूटपाट की थी। एसओ ने बताया कि आरोपी सुरेश की तलाश की जा रही है। दीपक से लूटा गया मोबाइल और 50 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया है।

9- पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा
किसान को लूटने वाला गिरफ्तार
शराब के लिए रुपये कम पड़े तो चाचा-भतीजे ने की लूट
रॉड से हमला कर लूटा था, भतीजे को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें