उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में धर्मांतरण के मामले पहले भी सामने आती रहे हैं। ताजा मामला, फतेहपुर जिले का है,जहां धर्मांतरण के लिए विशेष समुदाय का युवक महिला को बच्ची समेत ले गया था। पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी और युवक समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
फतेहपुर जिले में धर्मांतरण के लिए एक महिला को बच्ची समेत विशेष समुदाय का युवक ले गया। मामले में महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला युवक ने एफआईआर में बताया कि वह 10 अक्तूबर को बाजार सब्जी लगाने गया था।
विज्ञापन
उसका पुत्र, पत्नी और पुत्री घर में मौजूद थे। गांव का शकील अहमद घर पहुंचा। पत्नी की सहमति से बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये, डेढ़ लाख कीमत के जेवरात निकाले। ताला टूटने की आहट होने पर बेटे ने शकील को रोका।
बेटे को जान से मारने की धमकी देकर पत्नी और सात साल की बच्ची को शकील लेकर चला गया। घटना की साजिश में पड़ोसी शकुंतला और केशपति शामिल हैं। शकील ने पत्नी का धर्मांतरण और निकाह कराने के लिए बहलाफुसलाकर ले गया है। कोतवाल जेपी शाही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।