फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी के साथ पुलिस देख बरात छोड़ भागा दूल्हा, तीसरी शादी रचाने पहुंचा था युवक, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 Jul 2022 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

फतेहपुर में शादी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।यहां एक युवक तीसरी शादी रचाने के लिए बरात लेकर पहुंच गया। यहां द्वारचार के समय पत्नी के साथ पुलिस देखकर दूल्हा बरात छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के जाफरगंज में द्वारचार के समय पत्नी के साथ पुलिस देखकर दूल्हा बरात छोड़कर भाग गया। युवक बरात लेकर तीसरी शादी रचाने आया था। भौराजपुर निवासी एक व्यक्ति ने एक माह पहले 22 वर्षीय बेटी की शादी जहानाबाद थाने के कलाना गांव निवासी आशाकरण के साथ तय की थी। लड़की पक्ष को दूल्हे की पहले ही एक शादी होने की जानकारी थी। इससे उसके दो बच्चे हैं।

विज्ञापन

न्यायालय से दोनों के अलग रहने के फैसले की भी जानकारी है। रविवार को बरात गांव के बजाय बहन की ससुराल कीरतपुर से भौराजपुर आई। द्वारचार की रस्म के समय अचानक आशाकरण की दूसरी पत्नी कानपुर के महाराजपुर थाने के प्रेमपुर निवासी रमा पाल देवरी चौकी पुलिस के साथ भौराजपुर पहुंच गई। पुलिस के साथ पत्नी को देख दूल्हा बरात छोड भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने शादी रुकवा दी। बराती भी खिसक गए।

Trending Videos
विज्ञापन

अपनी मां कलावती के साथ आई रमा पाल ने बताया कि आशाकरण की पहले ही दो शादी हो चुकी हैं। पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। पहली पत्नी से संबंध खराब होने के बाद तीन साल पहले उससे शादी हुई थी। विवाद के कारण वह मायके में रहती है। चौकी इंचार्ज गुलाब चंद्र मौर्या ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें