फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर पलटने में छात्र की मौत, हंगामा

विज्ञापन
महमदपुर गांव में पलटा पड़ा डंफर व लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ। महमदपुर गांव में ओवरलोड मौरंग लदा डंपर सोमवार दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कक्षा आठ के छात्र की दबकर मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने हंगामा कर पुलिस को डंपर ले जाने से रोक दिया। एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

विकास उर्फ छोटू निषाद (13) पुत्र छत्रपाल निषाद प्राथमिक विद्यालय ललौली में कक्षा आठ का छात्र था। वह स्कूल से घर लौट रहा था। घर से 40 मीटर दूर महमदपुर रोड किनारे अढ़ावल कंपोजिट खंड से मौरंग लादकर आ रहा डंपर पलट गया। मौरंग के ढेर में छोटू दब गया। हादसे के बाद चालक व खलासी डंपर छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों और परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद मौरंग के ढेर से छोटू को बाहर निकाला। पीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से मां सुशीला देवी और बहन विनीता का रोकर हाल बेहाल रहा। मृतक का एक बड़ा भाई सुदीस निषाद (14) है। पिता छत्रपाल मजदूरी कर परिवार पालता है। पुलिस डंपर को हटवाने के लिए क्रेन लेकर पहुंची। ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम एनपी मौर्या, जाफरगंज सीओ अनिल कुमार, प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा पहुंचे। इसके बाद भी डंपर नहीं उठाने दिया। पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से ओवरलोडिंग का आरोप लगाया। इससे पहले भी ग्रामीण 17 दिसंबर को गांव के रास्ते से ट्रकों के निकालने पर जाम लगा चुके हैं। सीओ ने बताया कि हादसे के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। खदानों से ट्रकों का आवागमन रुका है।
डंपर की नंबर प्लेट पर एक नंबर लिखा हुआ है। बंपर पर दूसरा नंबर लिखा है। इससे डंपर की नंबर प्लेट में फर्जीवाड़ा किया जाना सामने आया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डंपर के नंबर की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें