फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक से महिला का जेवरातों भरा पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। ससुराल से मायके जा रही महिला का बुधवार दोपहर मैजिक से जेवरात, नगदी भरा पर्स चोरी हो गया। पुलिस ने संदिग्धों की छानबीन के लिए एक होटल का सीसीटीवी कैमरा खंगाला है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के गाजीखेड़ा गांव की रहने वाली पायल अपने मायके भाई आलोक सोनकर निवासी गोपालपुर थाना साढ़ कानपुर देहात के साथ जा रही थी। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली के पास मैजिक रुकी। मैजिक से चार युवक उतरे। तभी महिला की नजर बैग पर गई। बैग की चेन खुली देखकर महिला के होश उड़ गए। बैग से उसका पर्स गायब था। महिला शोर मचाने लगी। इस दौरान चारों युवक मौके से भाग निकले। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला। पायल ने बताया कि दो लाख कीमत के जेवरात और नगदी पर्स में थी। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें