बिंदकी। फरीदपुर मोड़ पर एक बंद दुुकान में आग लग गई। दुकानदार के आने पर शटर खोला गया और आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने से दुकानदार का एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
फरीदपुर निवासी कुलदीप की दोना-पत्तल की दुकान है। मंगलवार शाम दुकान बंद करके गांव चला गया था। सहालग न होने केे कारण बुधवार को देर तक घर पर रहा। 11 बजे दुकान से अचानक धुआं निकलने लगा तो आसपास मौजूद लोगों ने फोन से कुलदीप को सूचना दी। दुकान में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। दुकान में बिजली कनेक्शन भी नहीं है।
वहीं, बिलंदपुर गांव निवासी रामभवन के घर में बुधवार शाम आग लग गई। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। रामभवन ने बताया आग लगने का कारण समझ नहीं आ सका है। अग्निकांड में मवेशी झुलस गए हैं। अनाज, रिक्शा साइकिल समेत घर का सारा सामान जलकर बर्बाद हो गया है। उसकी बेटी की एक माह बाद शादी भी है। शादी के लिए भी सामान रखा हुआ था। वह भी जल गया है। (संवाद)