फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/बिंदकी। सड़क हादसों में चौकीदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

छीछा मोड़ के पास गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से कोतवाली के चौकीदार इंद्रपाल प्रजापति (55) की मौके पर मौत हो गई। चौकीदार बिंदकी कोतवाली के बंसतीखेड़ा गांव का रहने वाला था। कोतवाली से ड्यूटी के बाद पैदल घर जाते समय हादसा हुआ। चांदपुर थाना क्षेत्र के केवटरा अमौली निवासी गुलाब (50) शनिवार दोपहर बाइक में पेट्रोल भराने मदरी गांव गया था। पेट्रोल भराकर गांव की ओर जाने लगा। तभी बाइकों की भिड़ंत में गुलाब की मौत हो गई। दूसरी बाइक में अभिषेक, सुरेश कुमार निवासी बिजौली थाना चांदपुर सवार थे। वह दोनों भी घायल हुए।
विज्ञापन

उधर,सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर निवासी 50 वर्षीय मैनुद्दीन उर्फ बुल्ली साइकिल से खेत जा रहा था। सैदपुर मोड़ पर बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हथगाम सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें