फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिन से हत्यारोपी पिता के साथ घूम रही मासूम बेटियों को पुलिस ने मां को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाह। साले की हत्या करके पत्नी को मरणासन्न हालत में पहुंचाने वाले आरोपी के साथ उसकी तीन बेटियों को भी पुलिस ने सकुशल खोज लिया है। कानपुर पुलिस ने बच्चियों को शाह चौकी पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने परिजनों को बच्चियां सौंपी हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के शाह निवासी राजा (17) रक्षाबंधन पर बहन सोनी को उसके घर कानपुर के लखनपुर लेकर गया था। जहां 22 अगस्त की रात बहनोई राकेश ने राजा की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पत्नी को भी पीटकर मरणासन्न कर दिया था। इसके बाद राकेश तीन
बेटियों को लेकर भाग निकला था। सोनी और परिवार के लोगों का हाल बेहाल था। परिजनों को तीनों बेटियों की चिंता सता रही थी। कानपुर पुलिस ने आरोपी राकेश को गंगा कटरी क्षेत्र उन्नाव बांगरमऊ के पास से गिरफ्तार किया और तीनों बच्चियों सलोनी, शिवानी, नैना को उनकी मां और नानी शकुंतला के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें