फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने मुंशी की हत्या किए जाने की तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। मुंशी की मौत के मामले में पिता ने हत्या की तहरीर दी है। वकील समेत तीन पर अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

असोथर थानाक्षेत्र स्थित सागर पुलिया से 15 अगस्त को शहर के आबूनगर निवासी अवधेश (35) का शव बरामद हुआ था। पिता रामधनी का आरोप है कि बेटा शहर के एक वकील के पास मुंशी का काम करता था। वकील के साथ ही 12 अगस्त को घर से निकला था। जिसके बाद माइनर से शव बरामद हुआ था। अंतिम संस्कार के बाद रामधनी व अन्य परिजन बुधवार को तहरीर लेकर असोथर थाने पहुंचे। थाने में सीओ अनिल कुमार मौजूद थे। रामधनी ने वकील समेत तीन लोगों के खिलाफ बेटे की हत्या कर शव छिपाने की तहरीर दी है।
पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रामधनी ने बताया कि बेटे के अपहरण के बाद हत्या की गई है। अब पुलिस मामले को टरका रही है। वह मामले की अधिकारियों से शिकायत करेंगे। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई चोट मौत के बाद की है। यह चोट पानी में डूबने के दौरान जीव जंतु के काटने से आना प्रतीत होती हैं। मौत का कारण डूबने से स्पष्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें